0
(0)


@ फरका व शंकरपुर में सामुदायिक रसोई का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर व्यवस्था के निर्देश।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बुधवार को सबौर अंचल के फरका पंचायत एवं शंकरपुर में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने सामुदायिक रसोई में तैयार एवं

वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अंचल अधिकारी, सबौर को पर्याप्त संख्या में टेबल-कुर्सी समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सुबह 9 से 11 बजे और शाम 7 से 10 बजे तक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने प्रतिदिन भोजन प्राप्त करने वाले लोगों का अद्यतन रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखने को कहा, ताकि राहत कार्यों की प्रभावी निगरानी हो सके। साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यकता के अनुसार पॉलीथिन शीट एवं अन्य राहत सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ संचालित करने को कहा। सामुदायिक रसोई में भोजन की गुणवत्ता, समय पर वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: