5
(1)

पूर्णिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा (एमबीबीएस, एमडी) ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने संघ के सेवा अभियान से जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा को भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सदस्यता रसीद प्रदान करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

हर रविवार निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने का संकल्प

सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ से जुड़कर उन्हें खुशी हो रही है। संगठन द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से वह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के रूप में जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने संकल्प लिया कि प्रत्येक रविवार संगठन के माध्यम से अपनी ओर से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगी। इसके तहत स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मिलेगी सेवा

डॉ. वर्मा के अनुसार प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था रहेगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित जरूरतमंद मरीज इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। पूर्णिया के साथ सीमांचल क्षेत्र और बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले जरूरतमंद मरीजों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

निःशुल्क चिकित्सा सेवा का स्थान अन्नपूर्णा मेडिकल, धर्मशाला रोड, लाइन बाजार चौक, पूर्णिया एवं मां गौरी हॉस्पिटल बताया गया है।

सेवा अभियान को मिलेगी नई मजबूती : आशीष गोस्वामी

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। संगठन की ओर से रक्तदान, रक्त सहायता, चिकित्सा सहायता सहित विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक के रूप में डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा का सेवा भावना के साथ संगठन से जुड़ना सेवा अभियान के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उनके माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं और मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध हो सकेगा। इससे संगठन के सामाजिक सेवा कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा का संगठन परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी एवं संगठन के सदस्य छोटू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा को सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनके निःशुल्क चिकित्सा सेवा के संकल्प की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: