5
(1)

अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों के लोगों से लिए गए आवेदन, विधायक ने अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं के निष्पादन का दिया निर्देश

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत सिकंदरपुर पंचायत भवन में प्रशासन की ओर से आयोजित श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का सदर विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। शिविर में सिकंदरपुर पंचायत के टिकवा टोला एवं सिंघिया टोला के लोगों से विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और पात्र लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

लाभुकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि श्री गुरु संत रविदास जी ने समाज में सामाजिक समरसता, समानता और प्रेम का संदेश दिया था। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य की सभी पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों में प्रत्येक गुरुवार को प्रशासन की ओर से श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो।

कई पंचायतों में आयोजित हो चुके हैं शिविर

विधायक विजय खेमका ने बताया कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के हरदा, डिमिया छतरजान, लालगंज, सिकंदरपुर, वीरपुर, भीगा करियात एवं गौरा में भी श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में भी ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले गुरुवार को भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों में लगातार विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। सरकार का संकल्प है कि पंचायत और गांव स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), एसओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ), संबंधित कर्मचारी, विकास मित्र एवं आवास सहायक सहित प्रशासन के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधि पिंकू विश्वास, मुखिया, वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहे।

विधायक ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों की प्रगति पर नजर रखने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में आवश्यक सहयोग करने की बात कही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: