5
(2)

नवगछिया। भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने रविवार को खरीक प्रखंड के राघोपुर बांध का निरीक्षण कर कटाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बांध की वर्तमान स्थिति, कटाव की स्थिति और अब तक किए गए बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मंत्री ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित के. से बाढ़ एवं कटाव से उत्पन्न स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से कटाव प्रभावित क्षेत्र में किए गए कार्य, बचाव के लिए उठाए गए कदम और आगे की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और कटाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही बांध की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की बात कही।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क समस्या को भी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि पटना से हाईलेवल तक पक्की सड़क निर्माण की योजना प्रस्तावित है, लेकिन लंबे समय से योजना का काम आगे नहीं बढ़ पाया है। ग्रामीणों ने मंत्री से सड़क निर्माण की योजना को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उनका कहना था कि सड़क बनने से बाढ़ और कटाव के समय आवागमन में लोगों को सुविधा होगी।

प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, आपदा विभाग के एडीएम, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति सिंह निषाद और पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: