5
(1)

@ वहीं VIP से बिहपुर की प्रत्याशी अर्पणा कुमारी पर कटाक्ष करते हुए कहा – 61 हजार वाली कहां गयी…?

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। भागलपुर और नवगछिया के कई इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, लेकिन इसी बीच जिले की सियासत में भी उबाल आ गया है। बाढ़ की त्रासदी के बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने खरीक की एक नुक्कड सभा में भागलपुर सांसद अजय मंडल के बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधे तौर पर चेतावनी दी है। मंत्री शैलेंद्र ने सांसद अजय मंडल से कहा महोदय चेत जाइये नहीं तो आने वाला समय आपके लिये बुरा होगा। वहीं VIP से बिहपुर की प्रत्याशी अर्पणा कुमारी पर कटाक्ष करते हुए कहा – 61 हजार वाली कहां गयी।
मंत्री ने खरीक के काजीकोरैया में सोमवार को दिए अपने संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में उन्होंने सांसद अजय मंडल को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि जनता ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाई है, इसलिए उन्हें क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच रहना चाहिए।


मंत्री ने बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि ऐसी विकट परिस्थिति में सांसद कितनी बार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे हैं। सांसद ने ही पूर्व में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य को पब्लिक को भड़का कर रुकवा दिया। इसके बाद मंत्री ने सांसद को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें सचेत हो जाना चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में काफी गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगला चुनाव अभी दो साल बाद होना है। मंत्री के इस बयान ने भागलपुर की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
बयानबाजी की आग में बेल्ली ब्रिज का मुद्दा भी घी का काम कर रहा है। मंत्री ने सांसद अजय मंडल की ओर से पुल निर्माण को लेकर लगाए गए कथित घोटाले के आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि यदि किसी काम में गड़बड़ी की जानकारी है तो उसे संबंधित विभाग अथवा सरकार के समक्ष रखा जाना चाहिए।
मंत्री का इशारा साफ था कि विकास कार्यों को लेकर आरोप लगाने के बजाय शिकायतों को उचित मंच पर उठाया जाना चाहिए। मंत्री ने बिहपुर की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी के बयान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बाढ़ जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदा के बीच चुनाव और प्रत्याशी से जुड़ी चर्चा को उचित नहीं बताया। मंत्री के बयान पर अर्पणा कुमारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस समय मंत्री को बाढ़ की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वे चुनाव और प्रत्याशी की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि समय आने पर इन सवालों का जवाब दिया जाएगा।
भागलपुर-नवगछिया में बाढ़ से प्रभावित लोगों के सामने राहत, बचाव और आवागमन बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे समय में सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़े नेताओं की बयानबाजी ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। एक तरफ बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं, दूसरी तरफ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है। मंत्री का वीडियो सामने आने के बाद सांसद अजय मंडल और पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी को लेकर राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: