5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर 49 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो वाहन और 11 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 18-19 सितंबर की रात मधुसूदनपुर थाना पुलिस को रामपुर खुर्द कॉलोनी में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली।


सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम रामपुर खुर्द कॉलोनी पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को हिरासत में लिया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके घर पर खड़ी स्कॉर्पियो से 49 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने विनोद साह, पिता अर्जुन साह और रितिक कुमार, पिता विनोद साह, दोनों निवासी रामपुर खुर्द, थाना मधुसूदनपुर, भागलपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान में 49 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो और 11 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: