5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। आनंदराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आवश्यक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में जिला इम्यूनाइजेशन प्रभारी, सदर अस्पताल के डॉ. धनंजय कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर-
वैक्सीन मैनेजमेंट डॉ. जिनल परमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रभात रंजन, फील्ड मॉनिटर डॉ. गोपाल शंकर चौधरी, जिला कोऑर्डिनेटर आनंद कश्यप सहित एएनएम, सहायिकाओं एवं आपातकालीन सेवा के एंबुलेंस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


इस अवसर पर चिकित्सकों ने छात्राओं को एचपीवी (HPV) टीके के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना भी विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: