


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरगाकोठी, चंपानगर, भागलपुर में चल रहे क्षेत्रीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के समापन सत्र का शुभारंभ शनिवार को अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया एवं दक्षिण बिहार के प्रदेश मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव ने कहा कि भाषण और बौद्धिक में अंतर होता है। बौद्धिक में आंतरिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष परीक्षा परिणाम आते हैं और स्टेट टॉपर होना उपलब्धि है, लेकिन शत-प्रतिशत बच्चों का उत्तीर्ण होना तथा बच्चों का प्रथम श्रेणी से पास होना विशेष उपलब्धि होगी। कमजोर बच्चों के लिए अलग कक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए।उन्होंने विद्वत परिषद एवं शिशु सम्मेलन के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने तथा प्रांत स्तर पर प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दिया।
ब्रह्माजी राव ने कहा कि अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों की पीपीटी तैयार कर प्रस्तुत करनी चाहिए। शिक्षा क्षेत्र में समग्रता, टीमवर्क, पारदर्शिता, सेवा कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार तथा
क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया ने अध्यक्षीय आशीर्वचन एवं आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर अपना स्व-मूल्यांकन करना चाहिए।
अतिथि परिचय कराते हुए दक्षिण बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने भागलपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने सिल्क नगरी, कर्णगढ़, बिहुला-विषहरी, विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं कुप्पाघाट सहित विभिन्न स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन झारखंड के पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने किया, जबकि प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने वृत्त कथन प्रस्तुत किया।
अभ्यास वर्ग के दौरान रेफरल अस्पताल, नाथनगर से डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में राहुल राज, सोनी कुमारी एवं निकेश कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, नकुल कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार कुशवाहा, निर्माल्य कुमार, उमाशंकर पोद्दार, ब्रह्मदेव प्रसाद, सतीश कुमार सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा, अजीत कुमार दुबे, शशि भूषण मिश्र, गौरी शंकर मिश्र, राजकुमार ठाकुर, प्रकाश लाल जायसवाल, शैलेश मिश्रा, धीरज मिश्रा, अदिति कारवा, सूची झा, पूजा कुमारी, रोशन सिंह, माधव कृष्ण, अभिषेक कुमार, राजीव शुक्ला, धनंजय कुमार, पीयूष गुप्ता, आस्था, राहुल सहित करीब 40 पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















