5
(1)

बाल गंगा भारती स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंत्री ने किया उद्घाटन

पूर्णिया। गणेश पूजा एवं महागणपति चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर रविवार को बाल गंगा भारती स्कूल, गुलाबबाग में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान और मेला कमेटी के संयोजक जितेंद्र यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश की पूजा सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था का अभिन्न हिस्सा है। महागणपति चतुर्थी जैसे आयोजन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में गणेश पूजा में शामिल होने का उन्हें सौभाग्य मिला है। उन्होंने भगवान गणेश से पूर्णिया वासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

मंत्री ने पूर्णिया के निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि पूर्णिया को आगे बढ़ाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है, ताकि पूर्णिया की पहचान विकसित पूर्णिया के रूप में हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

डॉ. जायसवाल ने आयोजन समिति, बाल गंगा भारती स्कूल के निदेशक राजेश झा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि महागणपति चतुर्थी महोत्सव पूर्णिया की धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुका है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्कृति और परंपराएं नई पीढ़ी से जुड़ती हैं। इसके साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।

उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल परिवार और मेला समिति को बधाई देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी पूर्णियावासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की धरती पर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की उपस्थिति से आयोजन और भी विशेष बन गया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए समय देने पर मंत्री का आभार जताया।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, अंगद मंडल, वार्ड पार्षद राकेश राय, स्वपन घोष, प्रदीप जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि मनोज साह, ललनेश सिंह, आशीष पोद्दार, अजीत भगत, दिलीप पोद्दार, बलराम यादव, संजय सिंह, अनिल शर्मा, मंटू गुप्ता, दिलीप चौधरी सहित कई वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन राजेश झा ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: