


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के जिलाधिकारी को शीघ्र सर्वे कर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।भागलपुर विधायक रोहित पांडेय ने पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि देने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पात्र परिवारों को जल्द सहायता मिलने की उम्मीद है

मुलाकात के दौरान भागलपुर शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए गए। विधायक ने शहर के सुनियोजित विकास के लिए Development Authority के गठन, जर्जर बिजली तार-पोल बदलने और चरणबद्ध अंडरग्राउंड केबलिंग की मांग रखी।
इसके अलावा हथिया नाला समेत प्रमुख नालों की सफाई, जलजमाव वाले क्षेत्रों का सर्वे और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को आगे बढ़ाने तथा भागलपुर के दक्षिणी हिस्से के लिए विशेष विकास योजना तैयार करने का आग्रह किया गया।
विधायक ने शहर के भविष्य के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट और मास्टर प्लान तैयार करने का सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

















