5
(2)

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से एक महिला के अपनी दो बेटियों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मदनचक में अजीत साह के मकान में किराये पर रहने वाले नीरज कुमार सिन्हा ने मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर पत्नी और दोनों बेटियों की तलाश कराने तथा सुरक्षा को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में नीरज कुमार सिन्हा, पिता स्व. सुनील प्रसाद सिन्हा ने बताया है कि उनकी शादी 12 मई 2021 को रिंकी देवी, पिता उमेश दास, निवासी अलीगंज हरिजन टोला, थाना बबरगंज, भागलपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हैं।

नीरज के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को उनकी पत्नी रिंकी सिन्हा दोनों बच्चियों को लेकर घर से कहीं चली गईं। इसके बाद उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चियों की काफी खोजबीन की तथा रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पहले भी घर से चली गई थीं पत्नी

नीरज ने आवेदन में बताया है कि करीब चार महीने पहले भी उनकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थीं। उस समय मोजाहिदपुर थाना में मौखिक रूप से सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। समझौते के बाद वह वापस घर आई थीं। अब एक बार फिर दोनों बच्चियों को साथ लेकर उनके लापता होने की बात सामने आई है।

सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

परेशान पति ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए पत्नी और दोनों बच्चियों का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि भविष्य में यदि कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना होती है तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं समझा जाए।

फिलहाल मोजाहिदपुर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और लापता महिला एवं दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: