5
(2)

भागलपुर। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकली थीं। ट्रेन से रवाना होने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है। लंबे समय से महिला के लापता रहने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पीले रंग की साड़ी पहने थीं

परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें।

खोजने वाले को दो लाख रुपये इनाम

परिवार की ओर से कीर्ति देवी को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। परिजनों ने लोगों से महिला की तलाश में सहयोग करने और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिवार तक पहुंचाने की अपील की है।

लापता महिला : कीर्ति देवी
निवासी : बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
लापता होने की तारीख : 22 जुलाई 2026
पहचान : पीले रंग की साड़ी
संपर्क : राजू कुमार – 8102156738
इनाम : दो लाख रुपये

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: