


जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में चला छापेमारी अभियान, विभिन्न स्थानों पर जांच
भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान विद्युत चोरी का मामला सामने आने पर चार लोगों के खिलाफ सुल्तानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्युत विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पटेल नगर की भोलिया देवी तथा महेशी गांव की मीरा देवी, परशुराम मंडल और रूपेश मंडल को विद्युत चोरी के मामले में पकड़ा गया। इसके बाद विभाग की ओर से सुल्तानगंज थाना में आवेदन देकर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

छापेमारी अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विद्युत कनेक्शन और बिजली के उपयोग की जांच की। विभाग की ओर से विद्युत चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
अभियान में विद्युत विभाग के कर्मचारी दिलीप कुमार झा, अमनचंद्र चौरसिया, सच्चिदानंद साह और चंदन भारती शामिल रहे।

















