5
(2)

ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जताया विरोध, दोनों शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग; एसडीपीओ ने विद्यालय पहुंचकर की जांच

नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता पंचायत स्थित सुद्दन टोला मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन मोहन रजक और सहायक शिक्षक अभिलाष कुमार के बीच हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर दोनों शिक्षकों ने अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, विद्यालय में शिक्षकों के बीच हुई मारपीट की घटना से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और दोनों शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को नवगछिया एसडीपीओ विद्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से घटना के संबंध में पूछताछ की तथा विवाद की वजह और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया। एसडीपीओ ने मामले से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन मोहन रजक ने नवगछिया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, सहायक शिक्षक अभिलाष कुमार ने इस्माईलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं।

दोनों शिक्षकों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के कारणों, मारपीट की परिस्थितियों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों के बीच इस तरह का विवाद और मारपीट की घटना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण किए जाने की मांग करते हुए विद्यालय में तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया है। मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग की आगे की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: