5
(2)

@ बच्चों ने खेल कौशल के साथ स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। सनहौला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोभी में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत स्वच्छ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस में अपनी चपलता, रणनीति और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान के आसपास मौजूद शिक्षक, अभिभावक और साथी विद्यार्थियों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: