


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद विनोद तावड़े का ट्रिपल आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व शनिवार को रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इधर, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दो दिवसीय भागलपुर प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भाजपा भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 27 सितंबर को भागलपुर पहुंचेंगे और 28 सितंबर को बांका के लिए प्रस्थान करेंगे।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम में सेवा कार्य, स्वास्थ्य शिविर, कार्यकर्ता बैठक, जिला कोर कमेटी की बैठक तथा प्रबुद्धजन कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास के दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर संवाद होगा। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
भागलपुर पहुंचने के बाद विनोद तावड़े के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अभय वर्मन, पवन मिश्रा, बंटी यादव, निरंजन साह, किरण सिंह, अमरदीप साह, राजकिशोर गुप्ता, योगेश पांडेय, नितेश सिंह, राजेश टंडन, अभिमन्यु राम, मृणाल शेखर, नीतू चौबे, प्रकाश कुमार, रितेश घोष, शरद सालापुरिया, विजय साह, प्रदीप जैन, नवीन तिवारी, विनीत भगत, चंदन पोद्दार, मंगलमूर्ति और दिलीप जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

















