5
(1)


शादी के लिए मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती, ग्रामीणों ने रोककर की थी पूछताछ; धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

भागलपुर। अमडंडा थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट की है। वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोककर पूछताछ करते और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छेड़खानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार युवक-युवतियां शादी करने के उद्देश्य से मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले वे शाहकुंड से सन्हौला होते हुए एक अन्य स्थान पर गए थे, जहां शादी नहीं हो सकी। इसके बाद वे अमडंडा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बंद मंदिर में शादी करने के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने युवक-युवतियों को मंदिर के पास देखकर उन्हें रोक लिया और उनकी पहचान तथा वहां पहुंचने के कारण को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले में अमडंडा थाना में कांड संख्या 76/2026, दिनांक 27 सितंबर 2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक-युवतियों के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

फिलहाल पुलिस की जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: