


@ सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भागलपुर से साहिबगंज, मालदा और हावड़ा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जांचने के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। मालदा मंडल के साहिबगंज – बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन निलंबित किया गया है। इसका सीधा असर भागलपुर से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने तथा दो ट्रेनों को साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, भागलपुर होकर चलने वाली 13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस की 29 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को भागलपुर – दुमका – रामपुरहाट मार्ग से परिवर्तित कर चलाया जाएगा। इसी मार्ग से 13024 गया – हावड़ा एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर–हावड़ा एक्सप्रेस का भी परिचालन किया जाएगा।
रेलवे ने निम्न ट्रेनों को निर्धारित तिथियों से रद्द किया है – 63073 रामपुरहाट – साहिबगंज मेमू –
29 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा –
63406 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू।
63074 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू – 30 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा
13428 साहिबगंज – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस – 30 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा

भागलपुर – दुमका होकर बदला गया मार्ग
भागलपुर क्षेत्र से संबंधित यात्रियों के लिए अहम बदलाव यह है कि निम्न ट्रेनों को भागलपुर – दुमका – रामपुरहाट होकर चलाया जाएगा –
13024 गया – हावड़ा एक्सप्रेस – 29 सितंबर से
13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस – 29 सितंबर से
13072 जमालपुर – हावड़ा एक्सप्रेस – 29 सितंबर से
इसके अलावा 15657 दिल्ली – कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और 15744 भटिंडा – बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस को जमालपुर – मुंगेर – कटिहार मार्ग से तथा 03030 नटेसर – हावड़ा स्पेशल को किऊल – झाझा – आसनसोल – खाना मार्ग से परिवर्तित किया गया है।
साहिबगंज में ही समाप्त होंगी दो ट्रेनें:
53408 जमालपुर – रामपुरहाट पैसेंजर और 13410 किऊल – मालदा टाउन एक्सप्रेस की 29 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी।
गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भागलपुर से साहिबगंज, मालदा और हावड़ा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जांचने के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

















