5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। जिले के कहलगांव स्थित NH80 कुआ पुल की मरम्मत में कथित अनियमितता को लेकर सर्वदलीय समिति ने नाराजगी जताई है। समिति के अध्यक्ष पवन भारती के नेतृत्व में मंगलवार को शिष्टमंडल ने कुआ पुल पहुंचकर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता को लेकर समिति के सदस्यों और मौके पर मौजूद आम लोगों ने असंतोष जाहिर किया।
समिति के सदस्यों का आरोप है कि पुल की मरम्मत का कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी मरम्मत कार्य को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।
डीएम से स्थल निरीक्षण की मांग:
सर्वदलीय समिति ने जिलाधिकारी से स्वयं स्थल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का आग्रह किया है। समिति ने कहा कि पुल की मरम्मत में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आम लोगों की आवाजाही और सुरक्षा पर पड़ता है।
दुर्गापूजा से पहले छोटे वाहनों के परिचालन की मांग:


समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और दुर्गापूजा से पहले कुआं पुल से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू कराया जाए। समिति का कहना है कि पर्व के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण पुल का चालू होना बेहद जरूरी है।
समिति ने प्रशासन से गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा कराने और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए त्वरित कदम उठाने की मांग की है।मौके पर समिति के प्रवीण राणा, सुरेंद्र सिंह, डॉ. पंकज, नितिन कुमार, राजकिशोर मंडल, गणेश मंडल, राहुल सिंह, कपिलदेव मंडल, कुंदन यादव समेत अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: