


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिले के सन्हौला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक शुभानन्द मुकेश ने की।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधायक शुभानन्द मुकेश ने कहा कि जीविका ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का कार्य किया है। इसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम जीविका के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की यात्रा को समझने एवं साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडल, अशोक सिन्हा, शाहबाज आलम मुन्ना, भानु यादव, राम प्रसाद चौरसिया, किशोर कुमार, अंजनी देवी, कैलाश मंडल, मुमताज, अमन कुमार, मुन्ना मंडल, अनिल मंडल, पवन मंडल, संजय कुशवाहा, अवधेश चौधरी, अवधेश मंडल, शैलेन्द्र तोमर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















