5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर शुरू हुए कटाव को देखते हुए जिले के तीन घाटों से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर दो दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इसके कारण नवगछिया की ओर स्थित एप्रोच रोड पर कटाव शुरू हो गया है, जिससे बाइक से आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


स्थिति को देखते हुए बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट तथा जाह्नवी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक का आवागमन आगामी दो दिनों तक बंद रहेगा। प्रशासन ने आमजनों और यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में उक्त तीनों घाटों पर बाइक लेकर नहीं आएं और जारी निर्देशों के अनुरूप ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी। पैदल यात्री फेरी सेवा का उपयोग कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों और जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: