5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के छोटी मोहनपुर में जितिया पर्व के अवसर पर आयोजित पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता में एक बार फिर अनठान दियारा के मदन महतो ने अपनी बादशाहत कायम रखी। गंगा की लहरों को चीरते हुए उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में जीत की हैट्रिक पूरी की। प्रतियोगिता में कुल नौ नाविकों ने हिस्सा लिया। नौका दौड़ में छोटी मोहनपुर से मोहनपुर दियारा यानी गंगा के आर-पार की दूरी तय करनी थी। जिसे प्रथम विजेता ने करीब डेढ़ घंटे में तय कर ली। रोमांचक मुकाबले में अनठान दियारा के प्रकाश मंडल ने दूसरा, जबकि एकचारी दियारा के राधे मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंचीय अतिथियों ने सामुहिक रूप से प्रथम पुरस्कार: LCD TV + ₹1,101 + ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: साइकिल + ₹701 + ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: मोबाइल + ₹501 + ट्रॉफी प्रदान किए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जितिया पर्व के मौके पर आयोजित यह नौका दौड़ महज एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि क्षेत्र की पीढ़ियों पुरानी लोक-संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। गंगा के प्रति आस्था, सामूहिक उत्साह और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक इस आयोजन में देखने को मिली। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी और गंगा की लहरों पर नावों की रफ्तार ने माहौल को रोमांच से भर दिया।

समापन के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पीरपैंती विधानसभा के विधायक मुरारी पासवान, बिहपुर विधानसभा की महागठबंधन प्रत्याशी अर्पणा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू साह, मुखिया प्रतिनिधि अगहनू मंडल, पंसस मनोहर मंडल, शिक्षक सुनील सौरभ, राजद नेता अशोक राम और सितांशु मंडल मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल, दिलीप कुमार विद्यार्थी, भोला किशोरी, सौरभ गांगुली और बच्ची मंडल की भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश मंडल ने किया।लगातार तीसरी जीत के साथ मदन महतो ने एक बार फिर साबित किया कि गंगा की लहरों पर उनकी नाव की रफ्तार का मुकाबला करना आसान नहीं है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: