5
(2)

@ जब्त 22 वाहनों की नीलामी से विभाग को मिले ₹4.95 लाख।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने और अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मद्यनिषेध थाना, कहलगाँव की टीम ने रसलपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा, एनएच-80 पर जांच के दौरान 386.64 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

विभाग के अनुसार, टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान महेन्द्रा कंपनी के एक ट्रैक्टर के डाले में ईंट के बीच छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 4,63,968 रुपये बताई गई है।

इस मामले में नितीश कुमार, पिता-राजू मंडल, ग्राम-अमापुर, थाना-घोघा, जिला-भागलपुर और मिथुन कुमार, पिता-राजू मंडल, ग्राम-अमापुर, थाना-घोघा, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई मद्यनिषेध थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। टीम में बालकेश्वर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध, मद्यनिषेध सिपाही तथा गृह रक्षक बल के जवान शामिल रहे।

22 जब्त वाहनों की नीलामी:

इधर, मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त एवं अधिहारित वाहनों की नीलामी भी की गई। नीलामी की कार्रवाई के लिए गठित वाहन समिति में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भागलपुर, लेखा पदाधिकारी, भागलपुर, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, भागलपुर, मोटरयान निरीक्षक, भागलपुर तथा सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, भागलपुर शामिल थे।

नीलामी के लिए प्रकाशित वाहनों में से कुल 22 वाहनों की नीलामी की गई। इससे विभाग को 4,95,800 रुपये (चार लाख पंचानवे हजार आठ सौ रुपये) राजस्व की प्राप्ति हुई। मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना और अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन पर अंकुश लगाना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: