
@ नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति ने चलाया अभियान, पौधों की नियमित देखभाल पर भी दिया जोर।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत रविवार को जिला गंगा समिति, भागलपुर की ओर से लाजपत पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार और गंगा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखना था।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक दुर्गा शंकर, गंगा समिति के सदस्य महादेव रजक, चंद्रशेखर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में पौधों की अहम भूमिका है। उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया।
अभियान में शामिल लोगों ने अधिकाधिक पौधारोपण कर भागलपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प लिया।
















