5
(2)

@ गया से हावड़ा के बीच 13 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन, रास्ते में 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे त्योहार के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 03052 गया-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल 13 नवंबर 2026 को गया से शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानी 14 नवंबर को दोपहर 2:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले 25 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें कजरा, अभयपुर, धरहरा, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, अकबरनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती, मिर्जाचौकी, साहिबगंज, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, मुरारई, रामपुरहाट, मल्लारपुर, सैंथिया, अहमदपुर, बोलपुर (शांतिनिकेतन), गुसकरा, बर्द्धमान और बंडेल स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे के इस फैसले से गया, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट और बर्द्धमान समेत मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को छठ पर्व के दौरान आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: