Naugachia : पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर गोलीबारी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद – GS NEWS

bihar bhagalpur
4.7
(3)

नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक देशी कट्टा, कारतूस, दो खोखा और दो मोबाइल जब्त; वर्ष 2021 और अक्टूबर 2026 में हुई हत्याओं का बदला लेने की साजिश रचने की बात पूछताछ में आई सामने

नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के पकड़ा बासा बालू घाट के समीप खैरपुर कदवा पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर हुई गोलीबारी के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा सहित कारतूस, दो खोखा और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश में हत्या के प्रयास से जुड़ी है।

पुलिस जिला नवगछिया की ओर से 15 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 नवंबर को शाम करीब पांच बजे कदवा थाना क्षेत्र के पकड़ा बासा बालू घाट के पास अपराधियों ने पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक, नवगछिया और कदवा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपितों मोहन कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद किया।

पुरानी हत्याओं का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित मोहन कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसके चाचा खोखा सिंह तथा अक्टूबर 2026 में उसके चचेरे भाई ज्योतिष कुमार की हत्या हुई थी। इन दोनों हत्याओं में पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह और नागो सिंह की संलिप्तता होने की आशंका के कारण उसने अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ मिलकर अजय सिंह की हत्या की साजिश रची थी।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

1. मोहन कुमार, पिता स्वर्गीय सीतो सिंह, निवासी पचगछिया टोला कदवा, थाना कदवा, जिला भागलपुर।
2. सौरभ कुमार, पिता स्वर्गीय खोखा सिंह, निवासी पचगछिया टोला कदवा, थाना कदवा, जिला भागलपुर।

पुलिस ने ये सामान किया बरामद

– घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा।
– एक कारतूस।
– दो खोखा।
– दो मोबाइल फोन।

पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में घायल पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर कदवा थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share:

Naugachia : पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर गोलीबारी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद – GS NEWS

bihar bhagalpur
0
(0)

Average rating 0 / 5. Vote count: 0