5
(42)

एनएच-31 स्थित गुदरिया स्थान के पास हुई घटना, पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वारदात के बाद तेतरी गांव की ओर फरार

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में एनएच-31 स्थित गुदरिया स्थान के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गए। घटना दो नवंबर की शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया वार्ड संख्या छह निवासी स्वर्गीय जलधीर सिंह की पत्नी मणि कुमारी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। आवेदन के अनुसार, वह अपने भतीजे नयन कुमार के साथ बाइक से नवगछिया बाजार से अपने घर जमुनिया लौट रही थीं।

इसी दौरान तेतरी एनएच-31 स्थित गुदरिया स्थान के पास पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे। आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के कान में पहनी सोने की आठ आना की बाली झपट ली। इसके बाद दोनों बदमाश तेतरी गांव की ओर फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, बदमाशों में से एक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी और लाल रंग का गमछा लगाए हुए था। घटना के बाद महिला ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 42

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: