
नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा घाट पर छठ पूजा के दौरान गंगा नदी की उपधारा में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी संजय पंडित के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अमरजीत कुमार अपनी फुआ के घर छठ पूजा करने गए थे। इस दौरान वह बलाहा स्थित गंगा नदी की उपधारा के घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी क्रम में वह गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनका शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना भवानीपुर थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।















