
शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा
नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी अंकुश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को वादी ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्रामीण अंकुश कुमार उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, मामले में संलिप्तता के आरोप में अंकुश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।















