
भागलपुर। मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पिछले एक महीने से इको जांच की सुविधा बंद है। मशीन खराब होने के कारण हृदय रोगियों को निजी केंद्रों में 2 से 3 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां सप्ताह में केवल दो दिन और प्रतिदिन

अधिकतम 15 मरीजों की जांच होती है। इस कारण करीब एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। पीरपैंती के एक भर्ती मरीज के परिजनों ने सात दिनों तक इंतजार के बाद कर्ज लेकर 2500 रुपये में निजी केंद्र से जांच कराई। विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि चेन्नई से नया उपकरण मंगाया गया है। इंजीनियर के आने के बाद इंस्टॉलेशन कर जल्द जांच सुविधा बहाल की जाएगी।














