5
(2)

@ जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय करेंगी प्रतियोगिता का उद्घाटन, जिला खेल पदाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में 24 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी बालक खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों के साथ एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी अपनी तीरंदाजी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 नवंबर को भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय करेंगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर 23 नवंबर को जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी ने सैंडिस कंपाउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, पंजीकरण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के आगमन के बाद पंजीकरण समिति द्वारा उनकी आयु एवं पात्रता से संबंधित प्रमाण-पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ियों को उनके आवासन स्थल की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में खिलाड़ियों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाएगी। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

तीन आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते हुए तीरंदाजों को अपनी प्रतिभा साबित करने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्राप्त होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: