5
(1)

जीएस न्यूज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विद्यालय को भी प्रदान की गई विशेष ट्रॉफी; शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित

नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में जीएस न्यूज की ओर से आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सम्मान मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी प्रमाणपत्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सावित्री पब्लिक स्कूल को क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई।

जीएस न्यूज की ओर से आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, तार्किक सोच और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों ने विद्यालय के माध्यम से पंजीकरण कराया था। इसके बाद निर्धारित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 50 अंकों के कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा के बाद परिणाम घोषित किया गया और सफल आयोजन के क्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर देती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

विद्यालय के प्रशासक सुमित कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही। प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मानित करना उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अच्छा कदम है।

प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ऐसे अवसर मिलते रहने चाहिए। इससे उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जीएस न्यूज की इस पहल की सराहना करते हुए प्रतियोगिता आयोजित कराने और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: