0
(0)

गंगा में तेज प्रवाह के कारण नौका सेवा रहेगी बंद

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। जिले के कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा की बीच धारा में अवस्थित श्री शांति धाम में ब्रह्मलीन शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि अगहन एक, यानी 25 नवंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूजा-अर्चना सहित सभी अनुष्ठान विधिवत संपन्न होंगे। हालांकि, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बड़ी और छोटी नौकाओं का परिचालन बंद रहेगा। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण गंगा तट पर किया जाएगा।

हाल ही में गंगा में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद कहलगांव में गंगा के जलप्रवाह में अब भी कमी नहीं आई है। बीच धारा में तेज प्रवाह बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ी पर श्रद्धालुओं का आना-जाना खतरनाक हो सकता है। नौकाओं का परिचालन भी जोखिम भरा हो सकता है। गंगा की उफनती धारा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

धाम के मुख्य पुजारी केदार बाबा ने बताया कि प्रसाद का वितरण पहाड़ी पर न होकर गंगा तट पर ही श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में केवल शांति धाम की नौका का परिचालन होगा, जिससे पूजा-अर्चना के फूल, प्रसाद और अन्य पूजा सामग्री की ढुलाई की जाएगी।

मालूम हो कि कोरोना महामारी से पहले इस अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ता था। देश-विदेश में रहने वाले भक्त बड़ी संख्या में यहां एकत्रित होते थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं से भरी बड़ी और छोटी नौकाएं दिनभर गंगा में विचरण करती थीं। भंडारे में करीब 50 हजार लोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी, चना और कड़ा प्रसाद ग्रहण करते थे।कोरोना काल में भी भक्तों की आवाजाही पर विराम लगा था। इसके बाद के वर्षों में बाढ़ की विभीषिका और वर्तमान में गंगा की तेज धारा के कारण फिलहाल श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

शांति धाम को रंग-रोगन के बाद कोलकाता से मंगाए गए पुष्पगुच्छों और मनमोहक गुलदस्तों से सजाया गया है। कोलकाता के कारीगर कई दिनों से इस कार्य में जुटे हैं। विद्युत बल्बों की रोशनी से पहाड़ी का चप्पा-चप्पा जगमगा रहा है। शाम ढलते ही गंगा की धारा के बीच शांति धाम की मनोरम छवि देखते ही बनती है। ब्रह्मलीन शांति बाबा की तपोस्थली, समाधि स्थल, राधा-कृष्ण दरबार, भगवान विष्णु और हनुमान दरबार को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

कौन थे शांति बाबा?

ब्रह्मलीन शांति दास (शांति बाबा) का जन्म वर्ष 1900 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को राजस्थान के झुंझुनू में हुआ था। उनके बचपन का नाम वंशीधर और पिता का नाम लड्डू राम था।

बिहार के गया स्थित फल्गु नदी के तट पर पिंडदान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया था। इसके बावजूद वे विचलित नहीं हुए। शरीर पर बचे अंगवस्त्र भी उन्होंने वहीं छोड़ दिए और महज एक लंगोटी में घर लौटने के बजाय साधना के लिए असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर चले गए।

इसके बाद वे पश्चिम बंगाल स्थित मां तारापीठ मंदिर के श्मशान घाट और बेलूर मठ सहित कई स्थानों पर साधना करते रहे। अंततः वे कहलगांव स्थित पहाड़ी पर पहुंचे और वहीं के होकर रह गए। उस समय पहाड़ी बालू के टीलों से बनी हुई थी। 14 नवंबर 1970 को उन्होंने इसी पहाड़ी पर ब्रह्मलीन होकर अपना शरीर त्याग दिया।

कहा जाता है कि शांति बाबा हमेशा साधना में लीन रहते थे। उनका भोजन भांग और उबला हुआ चना था तथा वस्त्र के नाम पर वे केवल एक लंगोटी धारण करते थे। वे मां गंगा को ‘गंगिया’ कहकर पुकारते थे और घंटों ध्यानमग्न रहते थे। उस समय बाबा के भक्तों की संख्या महज दो-चार हुआ करती थी। उनके आदेशानुसार, उन्हें पहाड़ी पर ही दफनाया गया था।

वर्ष 1970 से शांति बाबा के शिष्य केदार शर्मा (केदार बाबा) पूजा-अर्चना और आश्रम का संचालन कर रहे हैं। बाबा की ख्याति देश-विदेश में फैली हुई है। पुण्यतिथि के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों मुंबई, सूरत, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना के अलावा नेपाल, सिंगापुर, मलेशिया और अमेरिका से भी भक्त यहां पहुंचते हैं।

ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: