April 8, 2026
NAUGACHIA : टोटो चालक की हत्या व लूट कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार – GS NEWS
UncategorizedBarun Kumar Babulलूटी गई बैटरी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, विशेष टीम ने किया सफल उद्भेदन नवगछिया, 08 अप्रैल।पुलिस जिला नवगछिया की खरीक थाना पुलिस ने टोटो चालक की हत्या एवं लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को वादी राजेश कुमार ने खरीक थाना में सूचना दी कि उनका पुत्र सिटू कुमार, जो टोटो चलाकर जीविका चलाता था, 29 मार्च की शाम घर से टोटो लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कलबलिया धार से टोटो […]