May 1, 2026
BHAGALPUR : सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर नवगछिया नगर परिषद में शोक सभा, सुरक्षा की मांग || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111नवगछिया : नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर से नगर परिषद नवगछिया परिवार मर्माहत है। इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नगर परिषद नवगछिया कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने सभी कार्यालय कर्मियों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में नगर प्रबंधक विनय कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी सौरभ कुमार, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, सहायक लिपिक संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, संजय झा, अमित कुमार, राशि कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर […]