July 15, 2026
Naugachia: विश्व युवा कौशल दिवस पर जी.बी. कॉलेज में संगोष्ठी, युवाओं को कौशल विकास का दिया गया संदेश- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026नवगछिया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को 35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया के निर्देशानुसार जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने की। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप तकनीकी, डिजिटल एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए तकनीकी, डिजिटल और व्यावसायिक कौशल भी विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि कौशलयुक्त युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व एएनओ डॉ. […]