5
(6)

भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पूर्णिया। काली पूजा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न काली पूजा समितियों की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इसी क्रम में उन्होंने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पोखरिया स्थित ऐतिहासिक मां काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना के बाद नूतन गुप्ता ने मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मां काली शक्ति और भक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने माता रानी से समस्त पूर्णियावासियों और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

नूतन गुप्ता ने कहा कि माता रानी की असीम कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण कायम हो, यही मां के चरणों में उनकी प्रार्थना है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों ने नूतन गुप्ता का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय गणमान्य लोग और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: