5
(5)

हर वर्ष की तरह इस बार भी सैकड़ों व्रतियों तक पहुंचाया जा रहा उपहार, घर-घर जाकर भी बांटी जा रही साड़ियां

पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद ममता सिंह एवं उनके पति सह पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड की सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अंबेडकर कॉलोनी की छठ व्रतियों को अपने आवास पर आमंत्रित कर उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की गई। वहीं, वार्ड की अन्य छठ व्रतियों के घर-घर जाकर भी साड़ी वितरित की जा रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर वार्ड पार्षद ममता सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों की सेवा करने और उन्हें छोटा सा उपहार भेंट करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

वहीं, पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया जाता है। यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर शिबू यादव, संजय सिंह, उज्ज्वल कुमार सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: