July 28, 2026
Bhagalpur: वन स्टूडेंट – वन फार्मर’ मॉडल से बदलेगी खेती की तस्वीर, BAU सबौर ने तैयार किया नया रोडमैप- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में आयोजित 29वीं प्रसार शिक्षा परिषद् (Extension Education Council) की बैठक में कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रसार को किसानों की जरूरतों के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की खास बात यह रही कि पारंपरिक योजनाओं से आगे बढ़ते हुए विश्वविद्यालय ने किसानों तक तकनीक पहुंचाने के लिए कई अभिनव मॉडल पेश किए।बैठक में भारत सरकार के पूर्व योजना आयोग के पूर्व सलाहकार डॉ. वी. वी. सदामते, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉ. आर. एन. पडारिया (वर्चुअल माध्यम से), ATARI पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. वी. सिंह तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के […]