June 28, 2026
Purnia: श्रावणी मेला की तैयारी तेज: 30 जुलाई से कटोरिया में लगेगा 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर हुई बैठक- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए पिछले 13 वर्षों से संचालित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का 14वां आयोजन इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। बांका जिले के देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया विश्वकर्मा नगर में लगने वाला यह 30 दिवसीय सेवा शिविर 24 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को खुश्कीबाग पानी टंकी स्थित गजमतिया विवाह भवन में ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल संचालन को लेकर भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्वच्छता, श्रद्धालुओं के ठहराव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने पिछले वर्षों की […]