June 12, 2021
नवगछिया : गोसाईंगाँव में फिर मासूम पर जानलेवा हमला, पुलिस जाँच में जुटी ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव में दरिदों द्वारा फिर एक मासूम की हत्या करने का असफल प्रयास किया गया. मिली जानकारी के अनुसार गोसाईंगाँव पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मी के पुत्र अभिषेक कुमार को कुछ नकाबपोश अपराधियों ने उसके बासा के शौचालय में बंद कर बुरी तरह से मारपीट कर बेहोश कर दिया. शनिवार को जब वह शौच हेतु शौचालय गया था तो बाहर से नकाबपोश अपराधियों ने शौचालय का गेट बंद कर दिया. अभिषेक द्वारा शौचालय बंद करने की सूचना मोबाइल द्वारा अपनी बहन को दिया गया. बहन को फोन पर सूचना देने के बाद नकाब पोश अपराधियों ने शौचालय खोल कर अभिषेक के ऊपर कपडा लपेट कर बुरी तरह से पिटाई करने लगा. जिससे […]