Category Archives: बिहपुर

Noimg

कमर में देशी कट्टा लेकर जल चढ़ाने आया युवक,पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मड़वा बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाने आए एक युवक (डाकबम) के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस बारे में झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी सावन कुमार है। गिरफ्तार अभियूक्त से हथियार के विषय मे पूछताछ की जा रही है। इसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। मामले को लेकर झंडापुर थाना में मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। AMBA

Noimg

47 वर्षीय महिला के गुमशुदगी का बिहपुर रेल थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर रेल जीआरपी थाना में सुलेखा देवी पति विलास मंडल 47 वर्ष साकिन मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के वंश गोपाल वार्ड संख्या 4 के परिजनों ने गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवेंदन में लिखा है कि सुरेखा पिछले 20 अप्रैल 2024 को करीब 8:30 बजे लखमीनिया रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से उन्हें नवगछिया उतरना था लेकिन वह नवगछिया स्टेशन नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि उनकी दिमागी हालत का इलाज चल रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बिहपुर रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कर किया गया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष ने एक नंबर जारी […]

Noimg

शिव भक्तों का आस्था का केंद्र है मड़वा के बड़का भोला बाबा व बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम || GS NEWS

AMBA0

अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के आस्था का है केन्द्र प्रत्येक वर्ष सावन माह मे लगता है भव्य मेला लाखों शिव भक्त चढ़ाते है जल नवगछिया। गंगा-कोसी नदी के मध्य स्थित बिहपुर के मड़वा गांव में विराजित बड़का भोला बाबा व बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के शिव भक्तों का आस्था का केंद्र है। सावन माह में यहां भव्य मेला लगता हैं। सावन के प्रत्येक सोमवारी पर यहां करीब 2 लाख से अधिक शिव भक्त जल चढ़ाने आते हैं। इनमें 50 हजार से एक लाख के करीब डाकबम होते हैं। जो सुल्तानगंज अगुआनी सहित स्थानीय गंगा घाटों से जलभर कर यात्रा कर यहां आते हैं। इसे बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम […]

Noimg

मंत्री नितिन नवीन का बिहपुर एनडीए कार्यालय में जोरदार स्वागत || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। श्रावणी मेला को लेकर अजगैबीनाथ धाम मेला का जायजा लेकर शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन शनिवार को एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर आगमन हुआ। वे श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ धाम मेला का जायजा लेकर लौट रहे थे। जहां एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र व अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जिस बारीकी से संगठन का काम एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में हो रहा है। विधायक ई कुमार शैलेंद्र भैया के नेतृत्व में ऐसा कार्यालय बिहार के सभी विधानसभा में खोलने की जरूरत है। इस कार्यालय में हो रहे कार्यों की चर्चा में प्रदेश में करुंगा। इस कार्यक्रम […]

Noimg

शराब के नशे में हंगामा व मारपीट करते अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। विगत 18 जुलाई संध्या करीब छह बजे डायल 112 को सूचना मिली कि बिहपुर थाना अंतर्गत ग्राम गौरीपुर में सुमन कुमार पिता रामचंद्र मंडल शराब के नशे की हालत में अपने परिवार व घर के अन्य सदस्यों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर अभियूक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार कर बिहपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर अभियूक्त के भाई सागर कुमार पिता रामचंद्र मंडल के लिखित आवेंदन के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या 242/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है। AMBA

Noimg

बिहपुर के 99 वर्षीय विरेंद्र प्रसाद साह का निधन || GS NEWS

AMBA0

बिहपुर : गुरुवार की शाम बिहपुर प्रखंड अंतर्गत हरियो गांव के निवासी 99 वर्षीय विरेंद्र प्रसाद साह का निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही विरेंद्र प्रसाद साह की पुत्री, भागलपुर मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल अपने परिजनों के साथ हरियो पहुंची। मेयर ने पिता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेयर की मां समेत भाई सच्चिदानंद साह, प्रो. विवेकानंद साह और बड़ी बहन विद्योत्तमा देवी समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे। भागलपुर भाजपा के पूर्व जिला जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व उपमेयर डॉ. प्रीति शेखर, मृणाल शेखर और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महादेवपुर घाट पर उनका अंतिम […]

Noimg

ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण || GS NEWS

AMBA0

बिहपुर – गंगा-कोसी के मध्य विराजित बड़का भोला बाबा के नाम से विख्यात बिहपुर प्रखंड के मड़वा बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में श्रावण महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी तैयारियों में जुट गया है. कमिटी से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन 21 जुलाई को अपराह्न चार बजे मंदिर परिसर में होगा. 22 जुलाई से सावन महीने का पहला दिन है. वहीं गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मेले का निरीक्षण किया. मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि इस बार सावन में पांचों सोमवारी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने की संभावना है. ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास महाराज की मौजूदगी में कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर मेला […]

Noimg

बनारस गंगा में डूबने से दो युवक की मौत || GS NEWS

AMBA0

बिहपुर – लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर सात के गौरीपुर गांव निवासी परमानंद ठाकुर के दो पुत्र प्रभात कुमार और प्रसुन कुमार जो दिल्ली से बनारस घूमने गए थे और दोनों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई. इसकी सूचना गौरीपुर में परमानंद ठाकुर के परिवार से जुड़े लोगों को भी मिली है. गांव में सूचना आने के बाद से मातम का माहौल है.हालांकि परमानंद का पूरा परिवार वर्षों से दिल्ली में रह रहा था. दोनों लड़के भी वहीं रहकर पढ़ाई करते थे. गौरीपुर में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार परमानंद ठाकुर लंबे समय से दिल्ली में ही व्यवसाय कर रहे हैं.उनके दो ही संतान थे। पिता परमानंद ठाकुर ने बताया कि दोनों बेटे दोस्तों के […]

Noimg

पतंजलि कंपनी का सेल्समैन बता हथियार का भय दिखाकर लाखों के जेवरात लेकर दो अज्ञात अपराधी फरार || GS NEWS

AMBA0

अज्ञात पर केस दर्ज नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्थ टोला बिहपुर वार्ड संख्या 7 में बुधवार की दोपहर करीब 12:05 बजे दो अज्ञात युवकों ने खुद को पतंजलि कंपनी का सेल्समैन बताकर स्थानीय मनोज कुमार वर्मा पिता स्वर्गीय कार्तिक लाल घोष के घर के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने जेवरात की सफाई करने की बात कहकर महिला के गले से सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घर में वृद्ध मनोज वर्मा के अलावा पत्नी, दो पुत्री और एक नाती मौजूद थे। तभी घर के पीछे के गेट पर खटखटाने की आवाज आई। जबतक घरवाले पूछते हुए गेट तक पहुंचे, तबतक दो युवक उनके घर के मुख्य गेट पर आकर […]