March 27, 2026
नशा करने से रोकना पड़ा भारी: युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर।नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में नशा करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन कुमार (पिता–जमुना मंडल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे रोशन कुमार के घर के सामने कुछ युवक नशा कर रहे थे। जब रोशन कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार, किसलय कुमार सहित 7-8 अन्य युवकों ने मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल रोशन कुमार को परिजनों ने […]