July 17, 2026
Bhagalpur: विधायक शुभानंद ने किया विद्यालयों का निरीक्षण- GS NEWS
DESK2026छात्राओं ने पेंसिल स्केच भेंट कर किया स्वागत प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शुक्रवार को कहलगांव प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओगरी पंचायत एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, महेशमुंडा पंचायत का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा जिन […]