Category Archives: bihar bhagalpur

Purnia: जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में 24 प्रस्तावों की समीक्षा, पात्र आवेदनों को मिली स्वीकृति- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 24 अनुकम्पा नियुक्ति प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 10, कृषि विभाग के 2, शिक्षा विभाग के 2 तथा अन्य विभागों से प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। सभी मामलों की गहन जांच के बाद पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले आवेदनों के प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, स्थापना उप समाहर्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व […]

Purnia: जनता दरबार की अव्यवस्था पर विधायक विजय खेमका नाराज, अधिकारियों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जनता दरबार की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति तथा अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने राजस्व अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया जाए। साथ ही आवेदकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता तथा संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं नियमानुसार समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व […]

Naugachia: कुट्टी मशीन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा- GS NEWS

DESK20260

गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर नवगछिया: परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में शुक्रवार को कुट्टी मशीन से चारा काटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से गांव निवासी छोटू कुमार (पिता- ढोली यादव) का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपने घर पर पशुओं के लिए कुट्टी मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका बायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकाला। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों […]

Naugachia: नीट-यूजी परीक्षा में सफलता पर वार्ड 23 के छात्र किशन कुमार गुप्ता सम्मानित- GS NEWS

DESK20260

पार्षद चम्पा कुमारी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के होनहार छात्र किशन कुमार गुप्ता ने नीट-यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने वार्ड, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचकर वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश राणा ने किशन कुमार गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा कि किशन की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। […]

Naugachia: टेंपो और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल: GS NEWS

DESK20260

एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर नवगछिया: नवगछिया एसपी आवास के समीप शुक्रवार को टेंपो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी गनौरी हरिजन की पत्नी लुखिया देवी, खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी मनोज प्रसाद की पुत्री प्रेमलता कुमारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। जांच के […]

Naugachia: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में गार्ड की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट- GS NEWS

DESK20260

कमरे में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने ठेकेदार को बुलाने तक शव उठाने से किया इनकार नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में ठेकेदार के मुंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ब्रजेश कुमार यादव (34) के रूप में हुई है। वह भागलपुर जिले के कदवा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला कदवा निवासी नित्यानंद यादव के पुत्र थे। ब्रजेश पिछले करीब दो वर्षों से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में […]

Naugachia: इस्माईलपुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर हुई बैठक- GS NEWS

DESK20260

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने शीघ्र समाधान का दिया भरोसा नवगछिया: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार को इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार की उपस्थिति में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान, कार्य व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में आने वाली कठिनाइयों सहित विभिन्न समस्याओं से जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्री मंडल ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही स्वास्थ्य सेवाएं […]

Naugachia: खेत में काम के दौरान किसान को सांप ने काटा, बेटे की सूझबूझ से बची जान- GS NEWS

DESK20260

सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया, घायल को तुरंत पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल नवगछिया: नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान एक किसान को सांप ने काट लिया। बेटे की सूझबूझ और तत्परता से घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार, रुदल राय (पिता- कमली राय), निवासी प्रताप नगर, कदवा थाना क्षेत्र, कदवा पेट्रोल पंप के समीप स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सांप ने काट लिया। घटना के समय उनके पुत्र भी पास में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझते हुए पहले सांप को पकड़कर एक बोतल में सुरक्षित बंद कर दिया, ताकि उसकी पहचान की जा सके। […]

Bhagalpur: जगदीशपुर थाना में नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का उद्घाटन- GS NEWS

DESK20260

भागलपुर: जगदीशपुर थाना परिसर में नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने फीता काटकर बैरक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिटी एसपी अतुलेश झा, पुलिस पदाधिकारी नवनीत कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित, […]

Bhagalpur: 18 जुलाई को भागलपुर में विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा आपसी समझौते से निपटारा- GS NEWS

DESK20260

एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों की ही होगी सुनवाई भागलपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), भागलपुर की ओर से 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में केवल परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत दर्ज चेक बाउंस (Cheque Bounce) से संबंधित लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए की सचिव स्मृति रंजीता कुमारी ने बताया कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य एनआई एक्ट के मामलों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विशेष लोक अदालत में केवल धारा 138 के अंतर्गत लंबित मामलों की ही सुनवाई होगी, अन्य किसी प्रकार के मामलों का निपटारा इसमें […]