May 20, 2026
NAUGACHIA : नवगछिया में “खान सर्विस” का भव्य उद्घाटन, अब होम सर्विस की भी मिलेगी सुविधा || GS NEWS
DESK 113नवगछिया: शहरवासियों को अब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला के बगल स्थित सहारा इंडिया कार्यालय वाले मकान में “खान सर्विस” सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। सर्विस सेंटर में फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, माइक्रो ओवन समेत विभिन्न घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम सर्विस की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि लोगों को घर बैठे बेहतर सेवा मिल सके। मौके […]