Category Archives: नवगछिया

Noimg

अवैध हथियार एवं खोखा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । गोपालपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात्री गश्ती के दौरान तीनटंगा करारी 14 नंबर सड़क पर वाहन जांच के क्रम में मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 39 एटी 2338 पर सवार दो व्यक्ति को 01 देशी कट्टा एवं 01 खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी निवासी बादल कुमार पिता बरूण मंडल और रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी कृष्णा कुमार पिता विजय मंडल बताया गया। दोनो से पुछताछ की जा रही है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 290/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

बकाया रूपये को लेकर व्यवसायी को बंधक बनाने एवं मारपीट मामले में सात अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : 20 सितंबर 2025 को गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंट भट्टा के पास तीन लकड़ी व्यवसायियों को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई।उक्त गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों व्यवसायियों को बंधक से मुक्त कराते हुए घटना में संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वादी शैलेश कुमार के . लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना कांड संख्या- 288/25, धारा- 115(2)/127(2)/308(4)/308 (5)/3 (5) बीएनएस दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले की प्रारंभिक जाँच से यह प्रकाश में आयी […]

नई दुर्गा स्थान ध्रुवगंज में नव दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज स्थित नई दुर्गा स्थान परिसर में सोमवार को नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, वैदिक मंत्रोच्चार और देवी-देवताओं के भव्य पूजन के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर पावन कथा व्यास पीठ से पूज्य कथाव्यास आचार्य श्रीमांगन जी महाराज ने श्रीराम कथा के महात्म्य एवं उसके दार्शनिक महत्व पर गहन प्रकाश डाला। अपने प्रवचन में बताया कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आख्यान मात्र नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य-धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। रामचरितमानस में वर्णित आदर्श चरित्र मानव जीवन को सजाने और समाज को सुदृढ़ बनाने की दिशा प्रदान करते हैं। आचार्य श्री […]

Noimg

बिहपुर विस चुनाव 2025 के लिए एनडीए आज से चुनाव प्रचार की शुरूआत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 2025 के चुनाव को लेकर एनडीए ने मंगलवार से चुनाव प्रचार अभियान की विधिवत शुरूआत करने की घोषणा की है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र ने बताया कि मंगलवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भ्रमरपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यह अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, विस संयोजक दिनेश यादव और कुमार गौरव ने बताया कि चुनाव अभियान टीम में महिला और युवाओं की विशेष टीम शामिल होगी, जो हर घर और जनता के दरवाजे पर दस्तक देकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेगी। इन योजनाओं में वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के लिए सेवाएं, 125 […]

Noimg

नाबालिग अपहरण मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 27 जुलाई 2024 को वादनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री घर से कोचिंग पढ़ने गई थी जो घर लौटकर वापस नहीं आई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी सोनू कुमार पिता केशव यादव ने इनकी नाबालिग पुत्री को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 203/24, धारा- 137 (2)/126(2) /115(2)/352/351 (2)/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड की अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया था एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त पोखरिया निवासी सोनू कुमार […]

Noimg

दुर्गा पुजा को लेकर भवानीपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभू कुमार एवं संचालन अतिरिक्त प्रभारी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया। बैठक में भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, भवानीपुर दुर्गा मंदिर, नारायणपुर दुर्गा मंदिर, रेलवे-स्टेशन नारायणपुर दुर्गा मंदिर, चौहद्दी दुर्गा मंदिर के आयोजनकर्ता व मेला कमिटी के बीच आपसी सौहार्द शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पुजा मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष श्री शंभु ने बताया कि दुर्गा पुजा के दौरान मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहेगें। अश्लील गाना एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध पैनी नजर रहेगी। सभी मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश पूजा समिति […]

Noimg

नवगछिया शाखा में विश्वनाथ यादुका बने अध्यक्ष, विनोद केजरीवाल बने महामंत्री ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा की एक आम सभा स्थानीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादुका के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल ने की। सभा की शुरुआत में स्वर्गीय दिनेश कुमार सर्राफ, जो नवगछिया शाखा के अध्यक्ष रहे थे, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विनोद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सर्राफ जी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और योगदान हमेशा हमारे साथ जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। आम सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विश्वनाथ यादुका को नवगछिया शाखा का नया अध्यक्ष […]

Noimg

अमर शहीद मुंशी शाह की जयंती पर नवगछिया में कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। अमर शहीद मुंशी साह पुस्तकालय, शहीद टोला, नवगछिया में अमर शहीद मुंशी शाह की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई। मीडिया प्रभारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि अमर शहीद मुंशी शाह का जन्म 21 सितंबर 1924 को हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 13 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए वे नवगछिया के माल गोदाम पर अंग्रेजी पुलिस की गोली से शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में ही अमर शहीद मुंशी साह पुस्तकालय की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में पुस्तकालय के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, सचिव सदानंद भगत, कोच अमित कुमार, महिला क्रिकेट […]