Category Archives: बिहपुर

Noimg

भागलपुर महोत्सव का आज हुआ समापन, उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव का समापन हो गया। यह महोत्सव 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। समापन समारोह के दौरान बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री और भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, कहलगांव विधायक ललन पासवान, भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर, लोजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा समेत कई स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे सभी अतिथियों ने मिलकर किया। नागरिक विकास समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर किया। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार और केंद्र सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

बिहपुर पुलिस ने स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहपुर निचली बाजार में एक व्यक्ति गांजा लेकर चोरी-छिपे बेच रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में बिहपुर थाना पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहपुर निचली बाजार में पहुँची तो पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़कर तलाशी लेने पर 60 ग्राम गांजा एवं नकद 1070 रूपया साथ ही झंडापुर शेखटोला निवासी शेख मकसुद पिता स्व शेख ढोढो को गिरफ्तार किया गया। इस संबध में बिहपुर थाना कांड संख्या 354/24 धारा-8/20 (बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर विस भाजपा का बूथ कमेटी प्रशिक्षण वर्ग सह सम्मान समारोह 2024-25 जारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के एनडीए कार्यालय में मंगलवार को 15 दिवसीय बिहपुर विस भाजपा का बूथ कमेटी प्रशिक्षण वर्ग सह सम्मान समारोह 2024-25 जारी रहा। प्रभुनंदन चौधरी व जिला प्रवक्ता प्रो गौतम ने बताया कि नारायणपुर मंडल के जयपुर चूहड़ पश्चिम व रायपुर पंचायत बूथ कमेटी प्रशिक्षण वर्ग सह सम्मान हुआ। प्रो गौतम ने प्रशिक्षण वर्ग का संचालन किया।इस मौके पर पार्टी के उत्तरी के मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, कुमार गौरव की भी विशेष उपस्थिति थी। वहीं बताया गया कि बुधवार को चोरहर व खैरपुर का बूथ कमेटी का प्रशिक्षण व सम्मान होगा। बिहपुर विस के विधायक ई शैलेंद्र ने कहा कि प्रशिक्षण में बूथ कमेटी को पन्ना प्रमुख, मन की बात प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, व्हाट्सएप […]

Noimg

निपुण भारत मिशन के तहत मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगराचौक में पीयर लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगराचौक में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वरीय सहायक शिक्षक सह मेंटर शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पीयर लर्निंग के परिपेक्ष्य में निरंतर वर्ग संचालन किया जा रहा है। हाल ही में, सप्ताहिक बैठक वर्ग 3, 4 और 5 के बच्चों के साथ आयोजित की गई। इन्वॉल्व फाउंडेशन के दिशा-निर्देशों के तहत यह बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है, साथ ही मासिक बैठक भी समय पर संपन्न की जाती है। इस सप्ताहिक बैठक में टीम लीडर ब्रजेश कुमार, निखिल कुमार, आरती कुमारी, रोशन कुमार, रुदल कुमार, शिवानी कुमारी, शिवम कुमार, बाबूलाल, निधि कुमारी, राधिका नंदन सरस्वती, संजना कुमारी, अनुज कुमार, पलक कुमारी, चांदनी कुमारी, शालू कुमारी, पिंकु कुमार, रवि […]

Noimg

बिहपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, 60 ग्राम गांजा और नकद ₹1070 बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहपुर निचली बाजार में एक व्यक्ति चोरी-छिपे गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निचली बाजार में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस बल को देखकर वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 60 ग्राम गांजा और ₹1070 नकद बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झंडापुर शेखटोला निवासी शेख मकसुद पिता स्व. शेख ढोढो के रूप में हुई। इस संबंध में बिहपुर थाना में कांड संख्या 354/24 धारा-8/20 (बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक […]

Noimg

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी सुदर्शन उर्फ हरिओम बाबा को पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 04 B0

हरिद्वार भागने के फिराक में थे आरोपित सत्संगी बाबा नवगछिया। ख़रीक थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर ख़रीक थाना कांड संख्या 286/24, नाबालिक से दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के प्राथमिकी अभियूक्त खगरिया जिला के मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव निवासी सुदर्शन चौरसिया उर्फ सुदर्शन प्रसाद उर्फ हरिओम बाबा ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। ख़रीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त सुदर्शन उर्फ हरिओम बाबा हरिद्वार भागने के फिराक में थे। पूछताछ में सत्संगी बाबा ने अपना अपराध स्वीकार किया। वही गुरुवार के दिन मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि ख़रीक थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव […]

Noimg

बिहपुर प्रखंड में चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न, आठ पैक्स में हुए बदलाव ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर। बिहपुर प्रखंड कार्यालय में रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच समाप्त हुई। मतगणना की प्रक्रिया ट्राईसम भवन में शुरू की गई, जो कि हरियो पंचायत से प्रारंभ हुई। प्रखंड के तेरह पंचायतों में से बारह पंचायतों में चुनाव हुआ, जिनमें से आठ पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों ने अपनी कुर्सी बरकरार रखी। चुनाव में हरियो, विक्रामपुर, औलियाबाद सोनवर्षा, जयरामपुर, मिलकी, बभनगामा, गौरीपुर सहित आठ पंचायतों में पुराने पैक्स अध्यक्षों ने जीत हासिल की। वहीं, चार पैक्स में बदलाव देखने को मिला, जिनमें बिहपुर, मड़वा, अरसंडीह, और झंडापुर शामिल हैं। बिहपुर पैक्स से युवा प्रत्याशी कुलाण कुमार ने जीत हासिल की, जबकि मड़वा पश्चिम पैक्स से मनीष कुमार […]

Noimg

बभनगामा में युवक की गला दबाकर हत्या ||GS NEWS

DESK 04 B0

शव 21 बिग्घी बहियार बगीचे में फेंका मृतक का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास, कई बार जा चुका है जेल नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा 21 बिग्घी बहियार में आम के बगीचे से अज्ञात एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी मो रहीस के पुत्र मो इंतकाम उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ ओमप्रकाश, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह एवं बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। भागलपुर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से खून लगा मिट्टी, रस्सी […]