Category Archives: भागलपुर

12 थानों से जब्त 1115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण – GS NEWS

DESK 1140

पीरपैंती के मुरली पहाड़ पर मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब को गड्ढा खोदकर किया नष्ट भागलपुर । बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में मध निषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित मुरली पहाड़ पर बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। मध निषेध विभाग की निगरानी में 12 विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त कुल 1115 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। मध निषेध विभाग के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत शराबबंदी कानून के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त की गई शराब को एकत्र कर मुरली पहाड़ लाया […]

NAUGACHIA : ज्ञान वाटिका स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बच्चों के अधिकार, सुरक्षा व कानून की जानकारी देकर किया गया जागरूक नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र के सिंघिया मकनदपुर स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों की टीम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय सचिव ने अंगवस्त्र प्रदान कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया, वहीं शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा उन्हें श्री दुर्गा सप्तशती पाठ की पुस्तक भेंट की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने धारा 63 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय सचिव ने भी वर्तमान समय में […]

Noimg

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ क्रिएटिव टेलेंट हंट का रजिस्ट्रेशन – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

01 मई को संभावित है लिखित परीक्षा नवगछिया के एनएच 31 पर प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। प्रतियोगिता को विभिन्न कक्षा के अनुसार पांच श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी शामिल हैं। किड्स वर्ग में केजी के छात्र, प्री-जूनियर में कक्षा 1 से 2, जूनियर में कक्षा 3 से 5, सीनियर में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर सेकेंडरी में कक्षा 9 से ऊपर के छात्र भाग […]

बिहपुर में अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, 8.100 लीटर कफ सिरप व 82,902 रुपये बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला केबिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8.100 लीटर कफ सिरप एवं 82,902 रुपये नकद राशि बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी आशुतोष चौधरी द्वारा अपने घर से अवैध रूप से कफ सिरप बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 81 बोतल कफ सिरप, जिसकी कुल मात्रा 8.100 लीटर बताई गई है, तथा बिक्री से संबंधित 82,902 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने […]

Noimg

गोपालपुर में महिला साइबर ठगी की शिकार, खाते से 53 हजार रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 53 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालपुर निवासी टुनटुन प्रसाद सिंह की पत्नी माधुरी देवी का खाता दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की गोसाईंगांव शाखा में है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 53 हजार रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने स्वयं इतनी राशि नहीं निकाली है। माधुरी देवी ने आरोप लगाया है कि बड़ी मकंदपुर स्थित एक ग्राहक […]

फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल, साइबर थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र की एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी पुत्री की तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी संदीप कुमार द्वारा फेक आईडी बनाकर यह कृत्य किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी […]

Noimg

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नई बाल संसद का गठन, छात्रा रितुराज बनीं प्रधानमंत्री || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद की पूर्व कमेटी को भंग कर नई बाल संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की देखरेख एवं पूर्व प्रधानमंत्री आर्यन कुमार गगन के संचालन में संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री पद के लिए आयोजित मतदान में छात्रा रितुराज ने 10 वोट प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद हासिल किया, जबकि 4 वोट प्राप्त कर छात्रा आर्णिका कुमारी उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मो. शमीम उद्दीन, संतोष कुमार रजक, रविशंकर झा तथा शिक्षिका कंचन कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नई बाल संसद में छात्र आर्यन को शिक्षा मंत्री, कुसुम/मीना को उप शिक्षा मंत्री, सुरुचि […]

Noimg

‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया स्थित बनारसी लाल वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की छात्राओं ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ अवधेश रजक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ रजक ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता […]

Noimg

बालू लदे ट्रैक्टर ने दो महिला मजदूरों को रौंदा, सास की मौके पर मौत, बहू गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी बांध स्थित पहाड़पुर चौक हनुमान मंदिर के समीप शनिवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गेहूं फसल कटाई करने बहियार जा रही दो महिला मजदूरों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी गीता देवी (50 वर्ष), पति महेश शर्मा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी बहू मिशन देवी (35 वर्ष), पति धीरज शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है, […]

Noimg

नवगछिया में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आगाज़, निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में सांवरिया सरकार के तत्वावधान में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आठवां आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। यह दो दिवसीय आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन शनिवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। निशान शोभायात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका एवं भक्ति गीतों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंची, जहां श्रद्धालु भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया […]