5
(2)

आधुनिक फीचर्स, दमदार डिजाइन और आकर्षक रंगों वाली गाड़ियां ग्राहकों को कर रहीं आकर्षित, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के विकल्प भी उपलब्ध

पूर्णिया। धनतेरस को लेकर वाहन बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के अवसर पर नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए प्रकाश टोयोटा के शोरूम में टोयोटा की आकर्षक कारों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है। छोटी पारिवारिक कारों से लेकर प्रीमियम एसयूवी और हाइब्रिड तकनीक वाली गाड़ियों तक कई विकल्प खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।

प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर रविरंजन के अनुसार, टोयोटा ग्लैंजा का नया मॉडल अपने स्पोर्टी लुक, आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाओं और आकर्षक रंगों के विकल्पों के कारण ग्राहकों की पसंद बन रहा है। वहीं, अर्बन क्रूजर टाइजर अपने दमदार डिजाइन और ब्लूइश ब्लैक रंग के कारण खास पहचान बना रही है।

उन्होंने बताया कि टोयोटा हाईराइडर हाइब्रिड तकनीक के साथ बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इनोवा हाईक्रॉस अपने प्रीमियम इंटीरियर और आरामदायक सफर के लिए पसंद की जा रही है। दूसरी ओर, फॉर्च्यूनर का नया लीडर एडिशन ब्लैक रूफ, आकर्षक अलॉय व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी खूबियों के कारण चर्चा में है। इलेक्ट्रिक वाहन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अर्बन क्रूजर एबेला भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

ग्राहकों की संतुष्टि ही सबसे बड़ी पूंजी : गौरव मरोती

प्रकाश टोयोटा के निदेशक गौरव मरोती ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा और उनकी संतुष्टि ही प्रकाश टोयोटा की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास केवल गाड़ी बेचना नहीं, बल्कि खरीदारी से लेकर सर्विस तक हर स्तर पर ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना है।

उन्होंने कहा कि धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की जरूरत, बजट और पसंद के अनुरूप सही वाहन उपलब्ध कराने के साथ उनकी खुशी को प्राथमिकता दी जा रही है। त्योहार के इस खास मौके पर ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी देखकर और उसकी खूबियों की जानकारी लेकर खरीदारी का निर्णय कर सकते हैं।

प्रकाश टोयोटा में उपलब्ध अलग-अलग श्रेणियों की गाड़ियां धनतेरस पर वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कई विकल्प प्रस्तुत कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: